फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल बनने से भोजपुर से जुड़ जाएगा बलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर वर्ष 2017 में बैरिया स्कूल के मैदान की चुनावी सभा में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिवपुर घाट पर पक्का पुल निर्माण की घोषणा व उसी दिन पक्के पुल का प्रतीकात्मक उद्घाटन के बाद क्षेत्रीय लोग पक्का पुल के लिए सपने संजोए बैठे थे। जो अब मूर्त रूप लेने की कगार पर पहुंच गया है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के कर्मचारियों का आना शुरू हो गया है। वर्क इन्चार्ज, बेलदार, चौकीदार, हेल्पर तो आकर शिवपुर घाट के पास के शिवपुर कपूर दियर ग्राम पंचायत में अपना डेरा भी डाल चुके हैं। पुल की लागत के विवरण का बोर्ड भी लगा दिया गया है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में खुशी है। अब लोगों को लगने लगा है कि बहुप्रतीक्षित पक्का पुल का निर्माण हो जाएगा। इस पुल के बनने से उत्तर प्रदेश और बिहार के लाखों लोगों को व्यापार बढ़ाने व खेती आदि के लिए फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें