फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक से पांच मार्च तक बलिया-शाहगंज पैसेंजर निरस्त, कई का मार्ग परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। इंदारा-फेफना खंड पर इंदारा-रतनपुर-रसड़ा के मध्य दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इंटरलॉक, नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण कई गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया की बलिया से एक से पांच मार्च तक चलने वाली बलिया-शाहगंज- बलिया (05171-05172), बलिया-शाहगंज-बलिया (05167-05168) पैसेंजर तीन से पांच तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

अजमेर से 26 एवं 29 फरवरी को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मऊ-इंदारा-फेफना-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का ठहराव बलिया स्टेशन पर नहीं होगा। किशनगंज से तीन मार्च को चलने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-फेफना-इंदारा-मऊ-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बलिया-गाजीपुर सिटी-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का ठहराव मऊ एवं आजमगढ़ स्टेशनों पर नहीं होगा। छपरा से तीन को चलने वाली 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-फेफना-इंदारा-मऊ-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बलिया-गाजीपुर सिटी-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का ठहराव चिलकहर, रसड़ा, रतनपुरा, इंदारा, मऊ, मोहम्दाबाद, सठियावं, आजमगढ़, सरायमीर एवं खोरासन रोड स्टेशनों पर नहीं होगा। वाराणसी सिटी से तीन मार्च को चलने वाली 15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग औड़िहार-मऊ-इंदारा-फेफना-बलिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर-बलिया के रास्ते चलाई जाएगी। इस गाड़ी का ठहराव सादात, जखनिया, दुल्लहपुर, मऊ, इंदारा, रतनपुरा, रसड़ा, चिलकहर एवं फेफना स्टेशनों पर नहीं होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें