फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीबोगरीब आवेदन: सर! शादी के सात महीने बीत गए, 'खुशखबरी' के लिए 15 दिन की छुट्टी चाहिए...

Mon, 01 Aug 2022 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

इस कारण पुलिसकर्मी कभी कभी दबाव में भी आ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला जिले में तैनात एक सिपाही की ओर से छुट्टी के लिए दिए गए अजीबोगरीब आवेदन के रूप में सामने आया है। यह पत्र जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है, हालांकि अधिकारी इस पर अनभिज्ञता जता रहे हैं। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस विभाग में अपने परिवार के लिए समय देने को कितनी छुट्टियां मिलती हैं यह किसी से छुपा नहीं है। इस कारण पुलिसकर्मी कभी कभी दबाव में भी आ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला जिले में तैनात एक सिपाही की ओर से छुट्टी के लिए दिए गए अजीबोगरीब आवेदन से सामने आया है। यह पत्र जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है, हालांकि अधिकारी इस पर अनभिज्ञता जता रहे हैं। 

विज्ञापन


मामला है जिले में तैनात गोरखपुर के सिपाही का। वह इस समय डॉयल 112 में तैनात है। सिपाही ने अपने अधिकारी को छुट्टी के लिए लिखे गए आवेदन पत्र में लिखा है कि उसकी शादी के 7 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उसके परिवार में कोई खुशखबरी नहीं आई है। इसके लिए उसे छुट्टी की आवश्यकता है। इसलिए 15 दिन का ईएल (अर्जित अवकाश) दिया जाए। पुलिसकर्मी की ओर से लिखा गया यह पत्र इस समय जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

पुलिस विभाग में कर्मियों को छुट्टी के लिए अक्सर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय तक उन्हें छुट्टियां नहीं मिलने से वह परिवार को समय नहीं दे पाते हैं। इस संबंध में एडिशनल एसपी डीपी तिवारी ने बताया कि पर्व त्योहारों की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कर्मियों को भी छुट्टी प्रदान की जाती है। सिपाही की ओर से लिखा गया ऐसा आवेदन पत्र अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। यदि उसने छुट्टी के लिए आवेदन किया है तो उस पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें