फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की सेहत सुधारने के लिए पूर्व विधायक ने की पदयात्रा

विज्ञापन
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर सीएचसी दुबहर से पदयात्रा निकाल कर जिला अस्पताल समर्थकों संग ज? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस 125 वी जन्म शताब्दी के अवसर पर पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहड से बलिया तक पैदल मार्च निकाला गया। मार्च से पूर्व उन्होंने कहा कि नेताजी ने देश में सुराज लाने के लिए तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा बुलंद किया। ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर जनपद के बीमार स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त कराने का संकल्प लिया है। कहा कि सरकारी चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस कर मरीजों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं तथा मोटी कमीशन के चक्कर में उन्हें वाराणसी व मऊ आदि जगहों पर रेफर कर रहे हैं। कहा कि चिकित्सालय में एंटी रेबीज, एंटी स्नेक इंजेक्शन तथा दवाओं सहित डॉक्टरों का घोर अभाव रहता है। जनपद में एनआरएचएम योजना के धन की करोड़ों की लूट हुई है, जो आज भी जारी है। इस योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय के बच्चों, आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज के लिए लगाए गए वाहनों एवं चिकित्सकों का अस्तित्व धरातल पर नहीं है। पदयात्रा में हरिंदर यादव, राधेश्याम यादव, सरोज सिंह, बच्चा सिंह, भूपेंद्र सिंह, रामायण सिंह, गीता शरण सिंह, राजाराम चौहान, सुधीर सिंह, धनु सिंह, माधुरी ,सुधा राजभर, समाजसेवी अंकित सिंह अभय सिंह गोलू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें