इनरह्वील क्लब द्वारा नगर के निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करती आ?
- फोटो : BALLIA
बलिया। इनरह्वील क्लब का शपथ ग्रहण कार्यक्रम नगर के एक होटल में सोमवार को संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष की दुबारा जिम्मेदारी डॉ. सविता श्रीवास्तव को मिली जबकि सचिव भारती सिंह बनी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आकांक्षा समिति की अध्यक्ष और वरिष्ठ सदस्यों ने किया। कोरोना काल में क्लब की ओर से सराहनीय कार्य करने पर संस्था द्वारा डायमंड क्लब की उपाधि मिली। कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष पूनम शाही ने कहा कि समाज में महिलाएं आगे आएंगी तो समाज की दशा और दिशा दोनों में निश्चित रूप से बदलाव आएगा। इस क्रम में नई कार्यकारिणी ने महिला उत्थान, स्वच्छता अभियान, स्कूलों के विकास में योगदान, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण सहित अन्य क्षेत्रों में योगदान देने पर सहमति जताई। कार्यकम के दौरान क्लब की तरफ से कोरोना काल में आर्थिक तंगी से परेशान चाय नाश्ता के दुकानदार की पत्नी बिंदु देवी को पांच हजार रुपया और मुस्लिम समाज की एक बेटी की शादी के लिए उसके पिता को आठ हजार की मदद राशि सौंपी। इस दौरान नए सदस्यों को बैच लगाकर स्वागत किया। इस दौरान मधु श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, नंदनी तिवारी एडिटर, सारिका सिंह आईओएस सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।