फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बलिया को मिले चार डिप्टी एसपी, तीन का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन उप्र नीरा रावत ने 167 उप पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण किया है। तीन वर्ष से अधिक समय से बलिया में तैनात रहे सीओ सदर व यातायात सीओ पद पर तैनात अशोक कुमार मिश्र को पुलिस उपाधीक्षक बस्ती, सिकंदरपुर सीओ भूषण वर्मा को मथुरा व बांसडीह सर्किल के क्षेत्राधिकारी शिव नारायण वैश का प्रतापगढ़ स्थानातंरण हुआ है। वहीं बिजनौर में डिप्टी एसपी पद पर तैनात शुभ सुचित, सोनभद्र से आशीष मिश्रा, कानपुर में सहायक पुलिस आयुक्त पद पर तैनात संतोष कुमार सिंह पंचम, व प्रतापगढ़ में तैनात रहे प्रभात कुमार की नई तैनाती बलिया हुई है। तबादला को आगामी चुनाव को लेकर देखा जा रहा है। एएसपी डीपी तिवारी ने बताया की तीन वर्ष की अवधि पूरा करने वाले उप पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें