फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia Crime: तीन साल की लापता मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, घर से कुछ दूरी पर मिली थी अचेत

Wed, 10 May 2023 07:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

सोमवार को गांव निवासी की तीन साल की पुत्री अपने घर से गायब हो गई। घंटों खोजबीन के बाद मामले में पिता की तहरीर पर बांसडीह कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को बालिका घर से कुछ दूरी पर झाड़ी में अचेत मिली। 
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से लापता तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। इस मामले में दर्ज अपहरण के मुकदमे में धाराएं बढ़ाने के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


मासूम सोमवार को लापता हो गई थी। खोजबीन के बाद उसके पिता ने तहरीर देकर बांसडीह कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को मासूम घर से कुछ दूरी पर झाड़ी में अचेत मिली। परिजन सांप काटने की आशंका में कुछ देर झाड़-फूंक कराते रहे। फिर उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। रिपोर्ट के अनुसार, मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। उसके शरीर पर चोट और खरोंच के निशान भी मिले हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Jaunpur Crime: कार सवार को बदमाशों ने पहले बाइक से किया ओवरटेक, लहूलुहान कर लूटा, चेन व ब्रेसलेट ले उड़े
 

विज्ञापन

इस संबंध में सीओ बांसडीह शिवनारायण वैस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दर्ज मुकदमे में हत्या और अन्य धाराओं को शामिल किया जा रहा है। दोषी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें