फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia Crime: देर रात सड़क किनारे मिली शख्स की लाश, मचा हड़कंप, मौत के कारण का पता लगा रही पुलिस

Sun, 04 Jun 2023 01:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

बलिया में धनौती के सड़क किनारे स्थित ट्यूबेल के चबूतरे पर एक शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरखरा के जयनगर निवासी दयाशंकर गुप्ता (27) पुत्र उमाशंकर गुप्ता ग्राम पंचायत धनौती के सड़क किनारे स्थित ट्यूबेल के चबूतरे पर मृत मिले। शनिवार की रात्रि लगभग 10.30 बजे ट्यूबेल के मालिक निमंत्रण से अपने घर वापस जा रहे थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sansad Khel Mahotsav 2023: आजमगढ़ में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, सांसद निरहुआ और डीएम ने जलाई मशाल
विज्ञापन

प्रत्येक दिन की तरह वह शनिवार को भी वह अपना ट्यूबवेल देखने गए थे, वही उन्होंने लाइट जला कर देखा तो चबूतरे पर दयाशंकर को अचेत पाया। इसकी सूचना उन्होने तुरंत पुलिस चौकी बेरुआरबारी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मृत पाया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल से नंबर निकालकर फोन करने पर पता चला की वह जयनगर भरखरा के रहने वाले हैं। उनका एक छह वर्ष का पुत्र है। परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें