फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia Crime: दरवाजे पर सो रहे युवक की चाकू मारकर हत्या, पास में ही सो रहे थे परिजन, मचा कोहराम

Wed, 30 Aug 2023 01:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

चाकू लगने के बाद बादल के चिल्लाने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। जब तक परिजन उसके पास पहुंचे तब तक हमलावर भाग चुके थे। बादल जहां सोया था उसके पांच मीटर की दूरी पर उसकी मां तथा अगल-बगल परिवार के अन्य सदस्य भी सोए थे। इसके बावजूद भी हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Ballia Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करम्बर में मंगलवार की रात लगभग 12:30 बजे दरवाजे के बाहर सो रहे एक 19 वर्षीय युवक बादल पटेल पुत्र हरेराम पटेल की अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। बादल टाउन डिग्री महाविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। चाकू लगने के बाद बादल के चिल्लाने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। जब तक परिजन उसके पास पहुंचे तब तक हमलावर भाग चुके थे। बादल जहां सोया था उसके पांच मीटर की दूरी पर उसकी मां तथा अगल-बगल परिवार के अन्य सदस्य भी सोए थे। इसके बावजूद भी हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- चूहों ने रोकी ट्रेन की रफ्तार: बनारस स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस में ऐसा क्या हुआ कि थम गए पहिए? ये है मामला
आनन फानन में परिजन युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरूआरबारी ले गए, जहां कोई चिकित्सा कर्मी उपलब्ध नहीं था।वहां से जिला अस्पताल के लिए जा रहे थे कि रास्ते में ही बसंतपुर के समीप युवक ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।  घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया। जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे एसपी एस आनंद ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। साथ ही स्थानीय लोगों से भी जांच में सहयोग करने की अपील की। कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बादल का अभी सोमवार को ही गृह प्रवेश हुआ था। अभी नए घर में रहन-सहन की सारी वस्तुएं स्थिर नहीं हुई थी तब तक यह घटना हो गई।

थानाध्यक्ष खेजुरी बिंदेश्वरी पांडे ने बताया कि मामले की गहनता से जांच हो रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई के साथ-साथ परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें