फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: निकाय चुनाव से पहले 50 पेटी अवैध शराब बरामद, नगर पंचायत की गाड़ी में लादकर लाई जा रही थी

Fri, 21 Apr 2023 10:20 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

बलिया में पुलिस ने नगर पंचायत के वाहन से अवैध शराब की लगभग 50 पेटी जब्त की है। माना जा रहा है कि उक्त शराब निकाय चुनाव को प्रभावित करने की दृष्टिकोण से लाया गया था।
विज्ञापन
अवैध शराब बिक्री - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में रेवती के स्थानीय पुलिस ने नगर पंचायत के वाहन से अवैध शराब को बरामद करने में सफलता पाई। लगभग 50 पेटी शराब को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि उक्त शराब निकाय चुनाव को प्रभावित करने की दृष्टिकोण से लाया गया था।
विज्ञापन


स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय की मवेशियों को लादने वाली गाड़ी पर लदी 50 पेटी फ्रूटी शराब ग्रामीणों ने पकड़ कर बृहस्पतिवार की देर सायं पुलिस के हवाले किया। उक्त वाहन पर पचास पेटियां लदी हुई थीं ।एक शीशी में 180 मिली फ्रूटी से भरी एक पेटी में 48 शीशियां रखी हुई थीं।थाने पर पहुंचे सीओ बैरिया उस्मान ने बताया उक्त कुल शराब 432 लीटर है। पुलिस मामले की छान बीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें