फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 निजी स्कूलों को बंद करने के लिए नोटिस, एक अध्यापिका से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। क्षेत्र में संचालित बिना मान्यता प्राप्त कई स्कूलों की जांच बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी रेवती ने की। खंड शिक्षा अधिकारी ने 11 बिना मान्यता के संचालित स्कूल संचालकों को स्कूल बंद करने के लिए नोटिस दिया। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी ने भ्रमण के दौरान प्राथमिक विद्यालय डुमरिया की अध्यापिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया। क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित स्कूलों के निरीक्षण को खंड शिक्षा अधिकारी रेवती एके राय निकले। एक प्राइवेट स्कूल पर पहुंचे जो घर के अंदर बने शेड में चलाया जा रहा था। स्कूल में जाने के लिए एक मात्र पतली सीढ़ी थी। खंड शिक्षा अधिकारी के पहुंचते ही संचालक व अध्यापकों में अफरा तफरी मच गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के बस्ते में रखे किताबों को भी देखा और क्लॉस के बारे में पूछा तो संचालक ने बीच में टोकते हुए कोचिंग की बात की। खंड शिक्षा अधिकारी ने जब कोचिंग का पंजीकरण मांगा तो वह नहीं दिखा सके। बारी-बारी से खंड शिक्षा अधिकारी ने कुल 11 निजी स्कूलों की जांच की और बंद करने के लिए नोटिस जारी किया। चेताया कि अगर दो दिनों के अंदर स्कूल को बंद नहीं किया गया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण से क्षेत्र में खलबली मच गई। कई स्कूल संचालक तो आनन-फानन में बहाने बना कर छुट्टी कर बच्चों को घर भेज दिए। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एमडीएम, साफ-सफाई एवं अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका को देखा। प्राथमिक विद्यालय डुमरिया पर एक अध्यापिका करीब पांच दिनों से विद्यालय नहीं आ रही थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें