दूबेछपरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करते बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल।संवाद
दया छपरा। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। विधायक ने उनकी समस्याएं सुनीं और मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को सहायता भी उपलब्ध कराई। विधायक ने गायघाट डाकबंगला, रुद्रपुर, बेलहरी, जगछपरा, शुक्लछपरा और रामगढ़ आदि कई स्थानों का निरीक्षण किया। इन क्षेत्रों में घरों में पानी भरने से लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। उन्होंने भोजन, रहने और पशुओं के लिए चारे की जानकारी ली। विधायक ने बनवा बाजार तक बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन से समन्वय बनाकर राहत कार्य आगे बढ़ाने को कहा।