फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बालासोर ट्रेन हादसे में बहुआरा के युवक की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। ओडिशा के बालासोर रेल हादसे में दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी देवेंद्र सिंह (38) पुत्र सूर्यदेव सिंह की मौत होने से गांव में शोक का माहौल है। शोक संवेदना प्रकट करने वाले पहुंचकर परिजनों का ढांढस देने में लगे हैं।
विज्ञापन

बहुआरा गांव निवासी देवेंद्र सिंह दुर्घटनाग्रस्त हुई कोरोमंडल एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में काम कर रहे थे। दुर्घटना के दिन भी अपनी ड्यूटी पर थे। ट्रेन दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। कागजी खानापूर्ति के बाद गांव खबर पहुंचने के बाद उनके घर लोगों के पहुंचने का तांता लगा हुआ है। वह अपने परिवार के साथ कोलकाता में रहते थे और वहीं से अपनी नौकरी करते थे। घर पर उनकी पत्नी पूजा और चार वर्षीय बच्ची सृष्टि है। उनके चचेरे भाई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि देवेंद्र बहुत मिलनसार और मेहनती लड़का था, जो अपनी इस नौकरी की बदौलत अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें