रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लगाई गई प्रदर्शन का अवलोकन करते सेनान?
- फोटो : BALLIA
बलिया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आजादी की रेल गाड़ी और स्टेशन उत्सव का स्वंतत्रता संग्राम सेनानी राम विचार पांडेय ने का शुभारंभ किया। इसमें आजादी की लड़ाई की दास्तान बताने वाली प्रदर्शन लगाई गई है, जो 23 जुलाई तक चलेगी। सेल्फी प्वाइंट बनाया है, जहां खूब भीड़ देखी गई।
फ्रीडम स्टेशन के रूप में ब्रांडेड किए जा रहे वाराणसी मंडल के बलिया रेलवे स्टेशन पर रोशनी और सजावट की गई, डिजिटल स्क्रीन लगाई गई। सेनानी श्री पाण्डेय ने जंगे आजादी के इतिहास के संस्मरणों को साझा किया। 23 जुलाई को उत्सव के अंतिम दिन स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों को अपनी कहानी साझा करने के लिए अवसर दिया जाएगा। इन स्टेशनों पर देश प्रेम विषयक वीडियो फिल्म, देशभक्ति गीत, नुक्कड़ नाटक, लाइट एंड साउंड शो का प्रस्तुत किया जाएगा। उत्सव का समापन समारोह दिल्ली में 23जुलाई को आयोजित होना है। इस कार्यक्रम में ज्ञानेश कुमार त्रिपाठी, डीपीओ समीर पौला,डीसीएम संजीव शर्मा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।