फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में लगाई हाजिरी

विज्ञापन
नगर के गुरुद्वारा परिसर में आयोजित गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर सजाया गया दीवान। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 356वें प्रकाशोत्सव पर बृहस्पतिवार को विशेष दीवान नगर स्थित गुरुद्वारा में सजाया गया। कार्यक्रम में फगवाड़े से आए रागी जत्था के सुखवीर सिंह की टीम ने अनमोल कीर्तन व भजन किया। समाज के विभिन्न वर्गों से आए अतिथियों ने श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के बारे में विचार रखें।
विज्ञापन

इस दौरान ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने गुरु गोबिंद सिंह महाराज का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज के विशाल शोभायात्रा से सीख मिलती है कि हमें ऊंच-नीच जाति नहीं देखनी चाहिए। गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने देश के हित में अपना जो भी योगदान दिए, वह कभी भूला नहीं जा सकता है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न समाजसेवी संगठन के पदाधिकारियों को गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर शोभा यात्रा में गुरु महाराज की सेवा करने वालों के साथ ही अन्य लोगों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान रणजीत सिंह राजू, हरजिंदर सिंह राजू, इंद्रपाल सिंह, चरनजीत सिंह सरीन, सुरजीत सिंह एडवोकेट, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, सागर सिंह राहुल, मंजय सिंह, सरदार विश्वजीत सिंह, सरदार विशाल सिंह, सरदार संजय सिंह, सरदार तरनजीत सिंह, सरदार हरपाल सिंह, सरदार मनजीत सिंह, सरदार हरजीत सिंह, सरदार सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें