इंदरपुर। काली सेना प्रमुख व शांभवी पीठ कसेसर के पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि देश में जिस प्रकार से बेरोजगारों का प्रदर्शन चल रहा है उसके पीछे राहुल गांधी की नानसेंस टीम काम कर रही है। पीठाधीश्वर ने प्रधानमंत्री से राहुल गांधी पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। काली सेना प्रमुख ने सोशल साइट्स पर जारी वीडियो में कहा कि असम में आदिवासियों का प्रदर्शन होने लगा है। जहां पर भाजपा की सरकारें हैं। वहां पर राहुल गांधी की नानसेंस टीम देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। काली सेना प्रमुख ने कहा कि जहां पर कांग्रेस की सरकारें हैं वहां पर बेरोजगारों की मांग क्यों नहीं पूरा कर रहे हैं। इसके विपरीत जहां इनकी सरकारें हैं वहां पर किस प्रकार लॉ एंड आर्डर का इश्यू है। किस प्रकार से मुस्लिमों का तुष्टिकरण किया जा रहा है। हिंदुओं को अपमानित किया जा रहा है। अभी मैसूर में आपने देखा, हिमाचल, कर्नाटक में जिस तरह से हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। नौजवानों को भड़का कर देश में दंगा फैलाने की साजिश की जा रही है। काली सेना प्रमुख ने कहा है कि यदि सरकार राहुल गांधी पर कार्रवाई नहीं करती है तो हिंदू समाज स्वंय कार्रवाई करने के लिए तैयार है।