फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी नीतियों को लेकर सरकार पर हमला बोला

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। गांधी पार्क में शनिवार को एआईकेकेएमएस का तृतीय राज्य सम्मेलन हुआ। वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान एवं खेत मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड सत्यवान ने कहा कि पूंजीपतियों की सेवादास केंद्र और राज्य सरकार किसान और खेत मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही हैं। इससे खेती की लागत कई गुना बढ़ गई है और आमदनी घट गई है। कहा कि एक वर्ष पूर्व तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के दौरान केंद्र सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा को लिखित आश्वासन दिया था कि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी और कृषि उपज की सरकारी खरीद की मांग को पूरा करने के लिए तत्काल कदम उठाएगी। अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। किसान पर चौतरफा हमला हो रहा है। किसानों की नष्ट हुई फसलों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। परेशान किसान अपना मुख्य व्यवसाय खेती छोड़ने को विवश हैं। 13 सूत्री मांगों की चर्चा करते हुए कहा कि किसानों एवं खेत मजदूरों के सभी कर्ज माफ किए जाए। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बेचन अली, पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, शंकर घोष, सोमपाल सिंह, जगन्नाथ वर्मा, लक्ष्मी शंकर सिंह, सुजीत कुमार श्रीवास्तव आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार एवं संचालन मिथिलेश कुमार मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें