बलिया। श्रीनाथ बाबा मठ की जमीन पर अवैध अतिक्रमण को लेकर दूसरे दिन भी तनाव रहा। इसके कारण मौके पर पुलिस बल तैनात करने के साथ ही उच्चाधिकारी नजर बनाए हुए हैं। मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी की तहरीर पर पुलिस ने बलपूर्वक अतिक्रमण करने और हत्या के प्रयास में 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
महंत ने आरोप लगाया कि मठ की जमीन की साफ-सफाई करवा रहा था। तभी अचानक वहां भारी संख्या में लोग इकट्ठा होकर लाठी डंडा, ईट-पत्थर एवं कट्टा फायर करते हुए हमला कर दिया। इसमें मेरे साथ मौजूद अतुल सिंह निवासी मुझसन, पिंटू पाल निवासी पंडितपुरा और भृगुनाथ निवासी बरेजपुर थाना मुहम्मदाबाद गाजीपुर, रविप्रताप सिंह उर्फ शिवम सिंह निवासी रामपुर थाना, कृष्णा सिंह निवासी रामपुर, सोनू यादव व गोवर्धन निवासी हिता का पुरा, देशराज सिंह निवासी सढ़ौली आदि कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। कोतवाली प्रभारी हिमेंद्र सिंह ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का विरोध करने और महंत पर जानलेवा हमले की शिकायत पर 14 नामजद व कई अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मौके पर सुरक्षाबल तैनात है।
दर्जनभर लोगों पर हमला करने का आरोप
महंत ने हमला करने का आरोप श्रीभगवान, चंदन कुमार, संजय कुमार, गोविंदा, सनोज कुमार, रामरेखा, धर्मेन्द्र, अरविंद कुमार, सरोज कुमार, सुरेश, राजकुमार, अनूप राम, भगवन, सुनील कुमार सहित कई अन्य पर लगाया है।