सहतवार। थाना क्षेत्र अंतर्गत नैना गांव निवासी एवं किसान सभा के जिलाध्यक्ष को बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मोबाइल, चश्मा आदि भी छीन लिया। लोगों की सहायता से किसान नेता को अस्पताल पहुंचाया गया।सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
किसान सभा के जिलाध्यक्ष राज्य स्तरीय सम्मेलन में सम्मानित होकर वापस अपने घर के लिए जा रहे थे। लक्ष्मण पांडेय ने बताया कि दो साथियों के साथ सहतवार रेलवे स्टेशन से पैदल ही घर के लिए जा रहा था। सिंगही में अपने साथियों को छोड़कर जब आगे बढ़ा तो पुराने भट्ठे के समीप पांच-छह की संख्या में बदमाश मुझ पर टूट पड़े। मेरा मोबाइल, चश्मा आदि भी छीन लिया। थानाध्यक्ष सहतवार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।