फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। दुष्कर्म के आरोपी दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव निवासी रजनीश यादव के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर बैरिया पुलिस ने कुर्की के लिए शुक्रवार को नोटिस चस्पा किया। मुनादी भी कराई गई है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि शादी का झांसा देकर काफी दिनों तक एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इन्कार करने पर युवती के परिजनों के तहरीर पर रजनीश यादव, सुनील यादव, शकुंतला देवी व गिरजा यादव के खिलाफ मुकदमा बैरिया थाने में पंजीकृत कराया था। रजनीश यादव के न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने अथवा गिरफ्तारी नहीं होने के कारण इसकी सूचना न्यायालय को दी गई थी। न्यायालय ने कुर्की की कार्रवाई करने के लिए आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें