बलिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने फर्जी जमीन रजिस्ट्री में दर्ज मुकदमे के पांच आरोपियों के घर पर धारा 82 के अंतर्गत उद्घोषणा की। इस दौरान पुलिस ने बांसडीह रोड थाना के टकरसन निवासी रोबिन सिंह, गीता देवी निवासी मुडियारी मनियर, प्रदीप कुमार निवासी शिवपुर नई बस्ती दुबहड़ सहित पांच के घर पर कोर्ट का नोटिस चस्पा किया उपनिरीक्षक पवन कुमार ने बताया की जुलाई में कोर्ट द्वारा नोटिस जारी किया गया था। पुलिस ने बार-बार दबिश दी। इसके बावजूद आरोपी हाजिर नहीं हुए। सदर कोतवाली निवासी भांति देवी ने इनके खिलाफ गैंग बनाकर टकरसन गांव की जमीन फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाया था। संवाद