फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक जिला-एक खेल योजना से चमकेंगे एथलेटिक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अभी तक एक जिला एक उत्पाद चर्चित रहा। अब एक जिला एक खेल योजना युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। खेलो इंडिया के तहत भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार संयुक्त रूप से यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य खिलाड़ियों की नई पौध को एक विशेष खेल में पारंगत करना है। इसके तहत बलिया में एथलेटिक्स का चयन किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में हर जिले को वहां की परिस्थितियों के मुताबिक एक विशेष खेल सौंपा गया है। साथ ही उसमें रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को पारंगत करने की जिम्मेदारी वहां के जिला स्तरीय खेल अधिकारियों को दी गई है। इसी के तहत बलिया को एथलेटिक्स गेम को बढ़ावा देने के लिए चयनित किया गया है। यहां के युवा दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक जैसे एथलेटिक्स गेम में ज्यादा रुचि रखते हैं। इसको देखते हुए जनपद में इसको बढ़ावा देने की जिम्मेदारी मिली है। इसके लिए एथलेटिक्स के प्रशिक्षक अजय राज सिंह को खिलाड़ियों को तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही स्टेडियम में एथलेटिक्स के बेहतरीन उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
तीस खिलाड़ियों का हुआ चयन
एक जिला एक खेल योजना के तहत जिले में एथलेटिक्स के 30 खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें 10 लड़कियां और 20 लड़के हैं। ये खिलाड़ी खेलो इंडिया स्कूल गेम्स और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

000
दूसरे जिलों में भी ले रहे प्रशिक्षण
एथलेटिक्स के लिए जिले के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम के अलावा यहां के लगभग 40 से 45 युवा खिलाड़ी दूसरे जनपदों में भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
शासन के निर्देश पर बलिया जिले को एथलेटिक्स से जुड़े खिलाड़ियों को विशेष तौर पर प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी मिली है। इसके लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ताकि जिले में एथलेटिक्स के खिलाड़ियों की नई पौध तैयार हो सके। - अजय प्रताप साहू, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें