फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: स्कूलों के विलय के विरोध में अटेवा का रोष मार्च

विज्ञापन
एनपीएस के विरोध में जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे अटेवा के पदा​धिकारी और सदस्य। - फोटो : samvad
विज्ञापन
बलिया। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से जिला संयोजक समीर पांडेय और महामंत्री राकेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नई पेंशन व्यवस्था, यूनिफाइड पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण एवं स्कूलों का विलय रोकने के लिए रोष मार्च निकाला। शिक्षकों का मार्च विकास भवन से कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। मार्च में शिक्षको एवं कर्मचारियों के अलावा विभिन्न संगठनों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिला महिला संरक्षक चित्रलेखा सिंह, संजय पाण्डेय, विनय रायमलय पांडेय, पंकज कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, गणेश सिंह, राजीव गुप्ता, अजय सिंह, राजेश पाण्डेय, अविनाश उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें