बलिया। कोरोना की भयावहता को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवा विभाग की ओर से जरूरतमन्दों की सहायता के लिए आपदा प्रबंधन टीम का पुनर्गठन किया गया है। जिला सेवा प्रमुख डॉ. सन्तोष तिवारी ने बताया कि जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सक दूरभाष के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराएंगे। उनके द्वारा प्रतिष्ठित चिकित्सकों की सूची उनके नम्बरों के साथ जारी की गई। इसके अंतर्गत डॉ एके स्वर्णकार (फीजिशियन)-9415079713, डॉ. विनोद सिंह (फीजिशियन)-9794966467, डॉ.विनय सिंह (फीजिशियन)-9550778402, डॉ. दुर्गेश पांडेय 9795281172, डॉ.मिर्जा आदिल बेग 7860737476 से कभी भी परामर्श लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त जिले के प्रत्येक खंडों व नगरों से एक एक हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया, जिनसे सहायता हेतु सम्पर्क किया जा सकता है। इनमें बलिया शहर में 721231024, 9451226506, 8765555087, 9838655806, 9415252121 के अलावा विकास खंड बैरिया 9794230655, मुरली छपरा 9170170359, रेवती 9795186111, बेलहरी 8564082754, बांसडीह 9889611530, मनियर 9648560165, दुबहड़ 9451191616, हनुमानगंज 7275870926, बेरुआरबारी 9616953316, सोहांव 8935035635 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा बलिया नगर 9415810332, चितबड़ागांव नगर 7275389036, रेवती नगर 7376865553, मनियर नगर 9140715343, सहतवार नगर 9565217373, बांसडीह नगर में 7398055092 मोबाइल फोन नंबर पर काल करके चिकित्सकीय परामर्श लिया जा सकता है।