फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ज्यों-ज्यों बढ़ रही गर्मी, बिजली की आपूर्ति हो रही बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली आपूर्ति लड़खड़ाने लगी है। नगर में स्थित चित्तू पांडेय विद्युत उपकेंद्र से दो दिनों से बिजली की आपूर्ति ध्वस्त है। शनिवार को पूरे दिन बिजली गायब रही जो देर रात बहाल हुई लेकिन रविवार को भोर में ही गायब हो गई। नगरवासियों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। उधर, ग्रामीण इलाकों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। दो दिनों से अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण आर्य समाज रोड, गड़हा मोहल्ला, शास्त्री नगर, राजेंद्र नगर, विशुनीपुर, बनकटा आदि मोहल्लों के लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। अधिशासी अभियंता नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि केबल बॉक्स पर आग लग जाने के कारण यह दिक्कत हुई। आपूर्ति को लेकर लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। शनिवार को नगर में स्थित केबल बॉक्स में आई गड़बड़ी के कारण आपूर्ति प्रभावित थी जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल की जा चुकी है। सभी लाइन मैन को फॉल्ट पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें