बलिया। गंगा की बाढ़ के पानी को शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए कदम चौराहा से सीतापुर तक बने बंधे में रेगुलेटर के फाटक को बाढ़ विभाग की ओर से बंद कर दिया गया है ताकि बाढ़ का पानी शहर में प्रवेश न कर सके। फाटक बंद होने से शहर के नालों के पानी की निकासी पूरी तरह से बंद हो गई है। कई मोहल्लों में नालों का पानी फैल गया है।
फाटक बंद होने से नगर के जापलिनगंज मोहल्ला, बेदुआ मोहल्ला में नाली का लोगों के घरों के आगे तक फैलाना शुरू हो गया है। इससे नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालांकि नगरपालिका प्रशासन द्वारा जापलिनगंज, बेदुआ, कृष्णानगर सहित अन्य मोहल्ले में फैले नाली के पानी को बंधे के उस पार निकलने के लिए मोटर की व्यवस्था की गई है, लेकिन नगरपालिका द्वारा पानी निकलने के लिए दिए दो मोटर पानी निकलने से पूर्व खराब हो गए। मरम्मत करने के लिए कर्मचारी लगे थे।