फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रचार वाहन को एआरटीओ ने किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सड़क सुरक्षा माह के तहत बृहस्पतिवार को एआरटीओ अरुण कुमार राय ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सड़क पर दो पहिया बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करे एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करे, जिससे आप सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। साथ ही निर्धारित गति के अंतर्गत ही वाहन चलाने, कोहरे की स्थिति में फॉग लाइट एवं डिपर के साथ हॉर्न का उपयोग करने की नसीहत भी दी। इस दौरान आरआई राजभूषण चौधरी, पीटीओ आरपी गौतम, शकील अहमद, विक्रम कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे।
सड़क सुरक्षा माह के तहत बृहस्पतिवार को रोडवेज के एआरएम उमाकांत मिश्र के नेतृत्व में बलिया डिपो पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मंत्री कृष्णा पांडे ने कहा कि सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करने का प्रयास सराहनीय है। इससे आम जनमानस को यातायात से जुड़े नियमों के बारे में पता चलेगा। इस दौरान लेखा अधिकारी महेश पांडे, अजय कुमार सिंह, आरके उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें