बलिया। सड़क अवरुद्ध कर प्रदर्शन करने के नौ साल पुराने मामले में उपस्थित नहीं होने पर विधायक समेत चार लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। सुखपुरा गांव में सड़क निर्माण को लेकर नारेबाजी करने तथा आम रास्ता अवरुद्ध करने के मामले में भाजपा विधायक केतकी सिंह, पूर्व सांसद भरत सिंह, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह और पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान आदि आरोपी हैं।