फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भैंस खोलने पहुंचे हथियारबंद बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। क्षेत्र के सबलपुर (करमानपुर) गांव में सोमवार की रात भैंस खोलने के लिए आए हथियारबंद बदमाशों को देख ग्रामीणों के हो-हल्ला मचाने से बदमाशों को उल्टे पैर भागना पड़ा। बदमाश जाते-जाते गृहस्वामी का मोबाइल, टार्च और तकिये के नीचे रखे 20 हजार रुपये लेते गए।
विज्ञापन

गृहस्वामी रविंद्र गोड़ ने बताया कि वह सब्जी की खेती करता है। सब्जी और गेहूं बेचकर 20 हजार रुपये की व्यवस्था की थी। यह पैसा उर्वरक विक्रेता को देना था क्योंकि उसके यहां से खाद उधार आई थी। सोमवार की रात लगभग 11 बजे चार लोग गमछा से मुंह बांधे आए। उसमें से एक व्यक्ति ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और बोला शोर मचाओगे तो गोली मार दूंगा।
वह थोड़ा खुद को छुड़ाने का प्रयास किया तो उसमें से एक ने उसे एक लाठी मार दी। लाठी की चोट से मेरे मुंह से चीख निकल गई। घर में सो रहे मेरा बेटा पप्पू गोड़ बाहर निकला तो बदमाशों ने दो लाठी उसे भी मार दी। उसने हो-हल्ला मचाना शुरू किया। महिलाएं भी चिलाने लगी। एक बदमाश भैंस खोलकर ले जाने लगा। तब तक लोग एकत्र हो गए। इसे देख बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर एक ने तमंचे से हवा में एक फायर किया। इससे ग्रामीण वापस आ गए। 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद आसपास के क्षेत्रों में लाइट जलाकर तलाशी ली। सुबह मौके पर आने की बात कह वापस लौट गई। इस बाबत एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें