बांसडीह। गर्मियों में अक्सर त्वचा संबंधी परेशानियां होती हैं। लोगों को समझ ही नहीं आता कि क्या करें और कैसे स्किन पर चमक वापस लाएं। स्किन के काले दाग मिटाने के लिए पुदीने-तुलसी से बने आइस क्यूब्स का प्रयोग करना चाहिए। कुछ टिप्स ऐसे हैं जिन्हें अपनाकर आप तमाम समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। अपनी त्वचा से जुड़ी तकलीफों से पीछा छुड़ाने के लिए स्क्रब करना जरूरी है। एक दिन छोड़कर एक दिन स्क्रब करने से मृत त्वचा कोशिकाएं हट जाती हैं। त्वचा को बेदाग रखने के लिए हफ्ते में तीन दिन शहद और नींबू का लेप 15 मिनट के लिए लगाएं। वहीं, मसूर की दाल से बने उबटन, हर तरह की स्किन के लिए बेहतरीन है। रोजाना त्वचा की सफाई जरूर करनी चाहिए। गर्मी के मौसम में त्वचा को रोगमुक्त रखने के लिए रोजाना दो बार क्लींजिंग, टोनिंग व मॉश्चराइजिंग करने की आदत डालने चाहिए। ऐसे करने से आपकी त्वचा कोमल और किसी भी तरह के रोग से मुक्त रहेगी। इसके अलावा गर्मियों में अधिक पानी पीने, हल्का और पोषक भोजन करना चाहिए।-नीशू मिश्रा, ब्यूटीशियन