बैरिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने जनपद में गंगा की बाढ़ से उत्पन्न स्थिति से मुख्यमंत्री को दूरभाष पर अवगत कराया। राहत और बचाव के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।
बाढ़ प्रभावित लोगों को रहने के लिए पर्याप्त संख्या में राहत शिविर, खाने-पीने की व्यवस्था, हर बाढ़ चौकी पर चिकित्सा शिविर और पशु चिकित्साकर्मी की तैनाती, पशुओं के लिए चारे की समुचित व्यवस्था, रोशनी के लिए जेनरेटर की व्यवस्था के साथ साथ बाढ़ क्षेत्रों को छोटे-छोटे सेक्टरों में बांटकर उन सेक्टरों पर जिम्मेवार सेक्टर प्रभारी नियुक्त कर उनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बाढ़ की स्थिति की रोज समीक्षा करने का सुझाव भी दिया है।