फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम में सतर्क रहने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें मौसमी बीमारियों की चपेट में आए ज्यादातर मरीज पहुंचे। हालांकि खराब मौसम का भी इस पर प्रभाव दिखा। सुबह 10 बजे से दोपहर के 3 बजे तक चले इस स्वास्थ्य मेला में कुल 2941 मरीजों का नि:शुल्क उपचार हुआ और साथ में इन्हें निशुल्क दवाइयां भी दी गई। 18 मरीजों को रेफर किया गया और आठ गेल्डेन कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में होम्योपैथ, आयुर्वेद एवं एलोपैथ तीनों विभाग के चिकित्सक उपलब्ध रहे। जहां मरीजों की रूचि के अनुसार इन चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया। नि:शुल्क दवाइयां देने के साथ-साथ मरीजों को बदलते मौसम के प्रति जागरूक भी किया गया। इन दिनों लोग तेजी से मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मेले में आए मरीजों में अधिकतर सामान्य मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, जुकाम, उलटी-दस्त, बुखार आदि से ही पीडि़त नजर आए। सीएमओ डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि 1259 पुरुष, 1197 महिलाएं एवं 485 बच्चों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें