फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आज से 12 निकायों में चलेगा अतिक्रमणरोधी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शासन के निर्देश पर शुक्रवार से जिले के सभी 12 निकायों में अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सार्वजनिक मार्ग, अवैध टैक्सी स्टैंड, सड़क के किनारे अनधिकृत कब्जा व अवैध निर्माण आदि हटाए जाएंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सभी अधिशासी अधिकारियों को लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचना प्रसारित करने का निर्देश दिया है। अभियान के तहत निकायों की सड़कों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों को बगैर नोटिस दिए हुए अवैध निर्माण तोड़ा जाएगा। फॉलोअप एक्शन में पुनः अतिक्रमण होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रति दिवस की दर से अर्थ दंड लगाया जाएगा। सीआरओ ने बताया कि अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद नगर निकाय पुलिस को अतिक्रमण मुक्त मार्ग सौंपेगी। पुलिस की जिम्मेदारी होगी कि वह सुनिश्चित करेगी कि पुनः अवैध अतिक्रमण न हो और दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें