फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और महिला की मौत, सुख्या हुई 93, एक्टिव केस 111

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में कोरोना के मरीज लगातार घट रहे हैं। शासन के लक्ष्य के मुताबिक प्रतिदिन 1700 से 2000 तक जांच की जा रही है। जिसमें अधिकतम 20 से 25 मरीज ही पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। यह जनपद के लिए खुशखबरी है। जिले में बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में बेलहरी के मझौवा निवासी महिला की मौत की पुष्टि की गई हे। जबकि 13 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 6538 हुई। इसमें पहले से भर्ती 6527 में से 6334 लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 111 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 93 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जनपद के ही रहने वाले गैर जनपद में मिले मरीजों को मिलाकर कुल 6567 संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें