प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा नंबर दो परिसर में मौखिक परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।संवाद
बलिया जनपद के परिषदीय, मान्यता प्राप्त और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई है। बीएसए मनीष कुमार सिंह के अनुसार, इस परीक्षा में कक्षा 1 से 8 तक के कुल 2,45,043 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हो रहे हैं। पहले दिन प्राथमिक कक्षाओं (1 से 5) के बच्चों की मौखिक परीक्षा ली गई, जबकि उच्च प्राथमिक कक्षाओं (6 से 8) के लिए बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि और शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों की लिखित परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। परीक्षा 20 मार्च तक चलेगी, जिसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रशासन ने नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। संवाद