फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु मेला की बढ़ने लगी है रौनक खरीद बिक्री हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। इब्राहिमाबाद पशु मेला धीरे-धीरे अपने शबाब पर पहुंचने लगा है। मवेशियों की आवक होने के साथ ही खरीदारों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। हालांकि पंजाब व हरियाणा के व्यवसायी पशुओं को लेकर मेले में नहीं पहुंचे हैं। लेकिन बलिया जनपद सहित आसपास के जनपदों के पशु व्यापारी अपने पशुओं के साथ मेला में पहुंचकर पशु बेचने का सिलसिला शुरू कर चुके हैं। जिला पंचायत द्वारा रोशनी, पेयजल की व्यवस्था की गई है। समय-समय पर विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा भी मेले की व्यवस्था देखी जा रही है। कर अधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि सात वर्षों बाद जिला पंचायत द्वारा इस मेले का इस आयोजन किया गया है। बीच की अवधि में ठेकेदारों द्वारा मेले का आयोजन किया जाता रहा है। इस साल किसी ठेकेदार के निविदा नहीं डालने के कारण जिला पंचायत द्वारा पशु मेले की व्यवस्था अपने हाथ में ली गई है। पशु व्यापारियों व ग्राहकों को बेहतर सुविधा के लिए सभी जरूरी उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें