फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मायके न भेजने से नाराज गर्भवती महिला ने फंदा लगा की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के राजपूत नेवरी में रविवार को एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह गर्भवती थी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय, कोतवाल राजीव सिंह मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी कमरे की छानबीन की। परिजनों ने बताया कि मायके जाने की जिद को लेकर नाराज चल रही थी। वहीं, विवाहिता के मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी नेहा (24) पुत्री ध्रुव प्रसाद की शादी बीते दो दिसंबर 2022 को राजपूत नेवरी निवासी अमित वर्मा से हुई थी। अमित नेवी में तैनात है। परिवार के साथ काफी खुश थी। 23 जुलाई को पति पत्नी दोनों नैनीताल से घूमकर लौटे थे। इस बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। परिजनों ने बताया कि निशा विदाई कराकर मायके जाने की जिद कर रही थी, लेकिन मुहूर्त को लेकर ससुराल के लोग 16 अगस्त तक विदाई करने को बोल रहे थे।
इस बात को लेकर रविवार को सुबह करीब सात बजे पति के कमरे से निकलने के बाद निशा ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों और मायकेवालों का रोते-राेते बुरा हाल है। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें