फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीरावस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

घटना बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव की है। गणेश यादव के 15 वर्षीय पुत्र कल्लू उर्फ डब्लू को शनिवार की शाम खेत की रखवाली करने नहीं जाने पर पिता ने डांट दिया था। नाराज होकर रात में अपने कमरे में गमछे को कड़ी में बांध कर फंदा लगा लिया। दम घुटते समय कराहने पर परिजनों की नींद खुली।
दरवाजा तोड़कर देखा तो डब्लू उर्फ कल्लू फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने उसे उतार कर सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें