लालगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा पर मंगलवार को आंगनबाड़ी और आशा बहुओं को संचारी रोग रोकथाम के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देवनीति सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर से 17 नवंबर तक गांव में डोर टू डोर घूमकर सर्वे किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई वह जलजमाव वाले स्थान से जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। ताकि मच्छरों का प्रकोप कम हो सके। मलेरिया, डेंगू, कालाजार, फाइलेरिया, क्षय रोग ,खसरा, जापानी बुखार आदि के बारे में विशेष जानकारी दी गई। इस दौरान डा. सुमन मिश्रा, डा. एसएन पाण्डेय आदि थे।