फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति आदि का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुरा। श्री रामलीला समिति विशुनपुरा की ओर से शनिवार को अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ वध, कुंभकरण वध का भावपूर्ण मंचन किया गया। श्रीराम ने लंका पर चढ़ाई करने से पहले समुद्र तट पर अपने आराध्य महादेव के शिवलिंग की स्थापना कर पूजा की।
विज्ञापन

इसके बाद, बानरी सेना ने समुद्र पर पुल बनाकर लंका पर चढ़ाई कर दी। राम का शांति दूत बनकर लंका में पहुंचे अंगद ने रावण से संवाद कर युद्ध को टालने का अनुरोध किया लेकिन वह युद्ध करने के लिए अडिग रहा। इसके बाद मेघनाथ और लक्ष्मण के बीच युद्ध हुआ। लक्ष्मण युद्ध भूमि में मेघनाथ के शक्ति बाण से मूर्छित हो जाते हैं और पूरा रामदल शोकाकुल हो जाता है। लक्ष्मण का मूर्छित शरीर लेकर राम विलाप करते हैं। हनुमान जी सूर्य उदय से पहले संजीवनी बूटी लेकर आ जाते हैं। इसे पीने के बाद मूर्छित लक्ष्मण ठीक हो जाते हैं और युद्ध में इंद्रजीत का वध कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें