फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: ...और एंबुलेंस में प्रसूता ने जना बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। जिले में एक बार फिर बृहस्पतिवार की शाम को एक प्रसूता ने सरकारी एंबुलेंस में नवजात को जना है। हालांकि बच्चे के जन्म के बाद एंबुलेंस में मौजूद चिकित्सकीय स्टाफ ने जच्चा और बच्चा को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार हुआ।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव निवासी प्रसूता दुर्गा देवी पत्नी अजीत राजभर कस्बा के वार्ड नंबर चार स्थित अपने मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार की शाम उसे प्रसव पीड़ा हुई तो एएनएम दुर्गा देवी ने जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गई थी। जहां बताया गया कि बच्चा होगा। प्रसूता बड़ागांव पीएचसी में भर्ती होने की इच्छा जताई।
गर्भवती की इच्छानुसार वहां से उसे 102 नंबर एंबुलेंस से पीएचसी बड़ागांव ले जाया जा रहा था कि बीच रास्ते में 102 नंबर एंबुलेंस में ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया। एंबुलेंस के एमईटी प्रमोद कुमार और पायलट जनार्दन यादव ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए परिजनों की मदद से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। उसके बाद जच्चा व बच्चा को पीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया। प्रसव बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें