फेफना/चिलकहर। बहादुरपुर में स्थापित डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बुधवार की रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी होते ही प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर लोग हंगामा करने लगे। पुलिस ने दूसरी प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। राजेंद्र राम ने बताया कि प्रतिमा स्थल जुआरियों का अड्डा बन गया है। अराजक तत्वों को पुलिस का भय नहीं है। थाना प्रभारी बृजमोहन सरोज ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जगह पर नई प्रतिमा लगवा दी गई है। इस मौके पर अखिलेश राम, हीरालाल कौशल, सुनील भारती, महफूज आलम, अरुण कुमार, संजय भारती मौजूद रहे। संवाद