फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: माशिसं के अध्यक्ष बने आनंद, महामंत्री रामविलास

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नारायण गुट )का संगठनात्मक चुनाव मंडल अध्यक्ष डाॅ.राकेश सिंह चुनाव अधिकारी की देखरेख में नगर के कुंवर सिंह इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पद पर आनंद मोहन सिंह, जिलामंत्री के पद पर रामविलास सिंह यादव, कोषाध्यक्ष के पद पर चंद्र प्रकाश पांडेय, तथा संगठन मंत्री के पद पर अनुज सिंह को मनोनीत किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों को मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष केपी सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र सिंह, जयप्रकाश मिश्रा प्रधानाचार्य एवं उपस्थित समस्त शिक्षकों ने माला पहनकर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें