फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पोखरे में पैर फिसलने से डूबा वृद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना क्षेत्र के पचरूखा-अधैला संपर्क मार्ग पर एक ईंट भट्ठा के समीप स्थित पानी से भरे पोखरे में सोमवार सुबह पैर फिसलने से कामेश्वर राजभर (60) डूब गए। सहतवार थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह गांव निवासी कामेश्वर राजभर (60) सोमवार सुबह गांव के ही पूर्णमासी के साथ घर लौट रहे थे। बारिश के बीच रास्ते में पैर फिसल गया। ईंट भट्ठा के पास स्थित पानी से लबालब भरे पोखरे में वह गिर गए। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल-112 पर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से तलाशी अभियान चलाया। लेकिन सफलता नहीं मिली। पीएसी फ्लड डिविजन टीम मौके पर पहुंची और शव की तलाश कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें