दया छपरा। बैरिया तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत जगदेवा के चिंतामणि राय के टोला निवासी देवदत्त सिंह (66) की मौत बृहस्पतिवार की रात बाढ़ की पानी में डूबने से हो गई। शुक्रवार की सुबह उनका शव चिमनी के गड्ढे के समीप मिला। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। बैरिया थाने के एसओ मूलचंद चौरसिया ने बताया कि देवदत्त सिंह दया छपरा ढाला से सब्जी लेकर देर रात दयाछपरा चिमनी ढाला से पानी से होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान वे असंतुलित होकर गिर गए। परिजनों ने रात में तलाश पर वह नहीं मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। संवाद