फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी के लिए मांगी धनराशि, लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रोडवेज बस चालक और परिचालक अब वर्दी में नजर आएंगे। इससे यात्रियों को रोडवेज बस चालक और परिचालकों की पहचान में दिक्कत नहीं होगी। चालक खाकी में तो परिचालक ग्रे कलर की ड्रेस पहने दिखेंगे। बिना वर्दी के मिलने पर उन पर जुर्माना लगेगा। शासन के निर्देश का पालन कराने में रोडवेज के अधिकारी जुट गए है।
विज्ञापन

इसके लिए बलिया डिपो के एआरएम राकेश कुमार श्रीवास्तव ने परिवहन निगम के आजमगढ़ मंडल के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने 197 रोडवेज कर्मचारियों के लिए 354600 रुपये की डिमांड की है। इसमें 21 नियमित चालक, 67 संविदा चालक, 33 नियमित परिचालक और 76 संविदा परिचालक शामिल हैं।
परिवहन निगम की ओर से नियमित और संविदा चालक परिचालकों को 1800 रुपये वर्दी के लिए मिलना है। अगर कोई चालक परिचालक ड्रेस कोड का पालन नहीं करता और बिना ड्रेस पहने ड्यूटी करता है तो उस पर जुर्माना लगाने का निर्देश निगम की ओर से दिया गया है। इसके लिए पांच सितंबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद वर्दी न पहनने पर कार्रवाई की जाएगी। इससे जिले के 109 परिचालकों को लाभ होगा। चालकों की वर्दी खाकी रंग की जबकि परिचालकों की वर्दी स्लेटी रंग की होगी। अनुबंधित बस संचालकों को चालकों के लिए ड्रेस बनवाने के आदेश दिए गए हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिचालकों को ड्रेस बनवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। चालक व परिचालक वर्दी पहनकर ही बस का संचालन करेंगे। पांच सितंबर के बाद यदि कोई चालक या परिचालक बिना वर्दी पाया गया तो जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें