बलिया। जिला महिला अस्पताल में 108, 102, एएलएस एंबूलेंस के चालकों व पैरामेडिकल स्टाफ के कर्मचारी बृहस्पतिवार जिला महिला अस्पताल में प्रदर्शन किया।
वेतन वृद्धि मांग को लेकर एंबुलेंस कर्मचारियों ने 24 फरवरी को सीएमओ को मांग पत्र सौंपा था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि 27 फरवरी तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो हड़ताल पर चले जाएंगे। हालांकि इस दौरान उन्होंने मरीजों की परेशानी को देखते हुए पूरी तरह से काम ठप नहीं किया है और गुरुवार को महिला जिला अस्पताल में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान आरोप लगाया कि लगभग आठ वर्षों से उनका शोषण किया जा रहा है और अधिकारी भी उनकी नहीं सुन रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी, उपाध्यक्ष सुदर्शन, मिडिया प्रभारी आशीष विश्वकर्मा, कोषध्यक्ष प्रेमप्रकाश शास्त्री आदि मौजूद रहे।