फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के साथ ही सरयू का पानी भी बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। क्षेत्र में गंगा और सरयू नदी के जलस्तर में अचानक बीते तीन दिनों से हो रही वृद्धि से रविवार की सुबह से दो पंचायतों के कुछ पूरवों के निकट बाढ़ का पानी आना शुरू हो चुका है। इसको देख बाढ़ प्रभावित पूरवों के बाशिंदे काफी भयभीत हो गए हैं। नदियों के जलस्तर में इसी प्रकार वृद्धि होती रही तो बिजली विभाग बाढ़ क्षेत्र के प्रभावित गांवों की बिजली सुरक्षा के नजरिए से काट देगा। ऐसे में पीडि़तों को अंधेरे में ही गुजारा करना पड़ेगा। सरयू नदी के चपेट में आने वाले गांवों में चांद दीयर पंचायत के करीब 13 हजार की आबादी वाले गांवों में चांददीयर बड़ा प्लाट, श्रीपालपुर के डेरा, भगवान के डेरा, टोला फतेह राय के, बैजनाथ के डेरा, बकुल्हा, बकुल्हा पूर्वी, मठिया आदि गांव प्रभावित होता है। वही गंगा नदी के चपेट में आने वाले पूरवों में कोडरहा नौबरार पंचायत के भगवान टोला टीपुरी, भवन टोला पूर्वी, भवन टोला सहित अन्य पूरवे आते हैं। अभी गंगा नदी का बाढ़ का पानी भगवान टोला टीपुरी की तरफ तो सरयू नदी के बाढ़ का पानी टोला फतेह राय, चांददीयर, बैजनाथ के डेरा, बकुल्हा पूर्वी व पलटू नगर, श्रीपालपुर के डेरा की तरफ आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें