फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एलोपैथ के चार, आयुर्वेद को पांच और होम्योपैथ के नौ चिकित्साधिकारी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में एलोपैथ की दो महिला सहित चार चिकित्साधिकारी मिले हैं। यहां तैनात एसीएमओ डा. वीरेन्द्र कुमार का ट्रांसफर एसीएमओ प्रयागराज के पद पर हुआ है। एसीएमओ के रूप में जिले में डॉ. देवेंद्र प्रताप की तैनाती हुई है। नए चिकित्साधिकारियों में किसी ने अभी तक चार्ज नहीं लिया है।
विज्ञापन

डा. सुभाषचंद्र यादव आयुर्वेदिक और यूनानी के कार्यवाहक क्षेत्राधिकारी बने हैं। होम्योपैथी विभाग के जिला चिकित्साधिकारी डा. उमाशंकर यादव का स्थानांतरण हापुड़ हो गया है। उनके स्थान पर नए जिला चिकित्साधिकारी डा. नेतपाल सिंह बने हैं। वह हापुड़ से बलिया आए हैं।
जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डा. रजनीकांत का स्थानांतरण जिला महिला अस्पताल व फिजियोथेरिपस्ट डा. जावेद अख्तर का भदोही सरपतहा के लिए हुआ है। दो फार्मासिस्ट का भी स्थानांतरण गोरखपुर के लिए हुआ है। पूर्व एलटी मनोज राय की वापसी महिला अस्पताल में हुई है। सीएमओ द्वारा एक फार्मासिस्ट जिला अस्पताल को दिया गया है। अभी आधा दर्जन फार्मासिस्टों की जरूरत है।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक और यूनानी विभाग में पांच चिकित्साधिकारी मिले हैं। डा. अनीता सिंह टियुलिया बरेेली से बांसडीह, डा. मनोज आर्य राजपुरकला बरेली से शिवपुर दीयर, डा. मीनाक्षी आर्य कचनारा बरेली से भृगु आश्रम, डा. शिवदुलार यादव मैनपुर गाजीपुर से मुनीछपरा, डा. अनिल कुमार धितुआं गाजीपुर से बैरिया आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए स्थानांतरण हुआ है।
होम्योपैथी विभाग में सबसे ज्यादा तबादला हुआ है। जिला चिकित्साधिकारी सहित दो चिकित्सकों का स्थानांतरण हुआ है। वहीं, नौ नए चिकित्सक मिले हैं। डा. उर्मिला सिंह का बुलंदशहर से खटंगा, डा. शैलेंद्र कुमार धूरखेत उन्नाव से लालगंज, डा. विनोद यादव भगतगंज प्रतापगढ़ से करम्मर, डा. संतोष दुबे लक्ष्मीपुर गोरखपुर से श्रीनगर, डा. सुभाषपाल रसीदपुर बुलंदशहर से टोला फकरूराय, डा. लाख सिंह किशोरगंज सीतापुर से जगदरा, डा. सुनीलनाथ तिवारी फरीदपुर बहेडी बरेली से हथौज, डा. विनोद कुमारी विश्वनाथगांव बहराचकुसहा रसीदपुर तैनात हुए हैं। दस फार्मासिस्ट का गैर जिला में स्थानांतरण हुआ है। उनके स्थान पर दो फार्मासिस्ट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें