फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाया

विज्ञापन
​शिवरामपुर से बकवा तक जाने वाली मानक के विपरीत बनी सड़क के विरोध में एसडीएम बांसडीह से वार्ता क
विज्ञापन
बांसडीह। सड़क निर्माण कार्य में धांधली का आरोप लगाते हुए बंकवा गांव के युवाओं ने बुधवार को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अभिषेक प्रियदर्शी को पत्रक सौंपकर जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शिवरामपुर चट्टी से बंकवा तक बन रही करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क दो-तीन दिन में ही उखड़ने लगी है। आलम यह है कि सड़क की पिच हाथ लगाते ही पपड़ी की तरह बिखर जा रही है। घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार को देख आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को काम रुकवा दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी शिकायत पहले भी जनप्रतिनिधियों और विभाग से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुष्पराज सिंह, वकील सिंह और तेजप्रताप सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मानक के अनुरूप दोबारा सड़क नहीं बनाई गई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि संबंधित विभाग को निर्देशित कर दिया गया है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें